ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :एटीएम मशीन मे फंसा एटीएम कार्ड,खाते से निकल गए एक लाख।।||Lucknow: ATM card stuck in ATM machine, Rs 1 lakh withdrawn from account.|||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
एटीएम मशीन मे फंसा एटीएम कार्ड,खाते से निकल गए एक लाख।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मानक
नगर रेलवे स्टेशन के पास लगे एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए एक खाताधारक का कार्ड मशीन में फंस गया जिसकी शिकायत खाताधारक ने एटीएम कक्ष में लिखे मोबाइल नंबर पर की उसे बैंक शाखा भी बुलाया गया लेकिन इस बीच उसके कार्ड से एक लाख रुपए निकल गए। भोला खेड़ा मानस नगर निवासी राम त्रिपाठी पुत्र श्री काशी प्रसाद के अनुसार एक माह पूर्व बीते 27 मई को वह अपने एटीएम कार्ड से पैसा निकालने मानक नगर स्टेशन के सामने लगे एसबीआई एटीएम पर गए थे पैसा निकालने के दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया था जिसपर एटीएम कक्ष में लिखे मोबाईल नंबर पर फोन कर उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें सिंगार नगर ब्रांच पर बुलाया गया। पीड़ित के अनुसार उसने ब्रांच पहुंच उक्त नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ वापस वह एटीएम पर लौटा तो पाया कि उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया गया था और मशीन में किसी अतहर हुसैन नामक अंकित कार्ड लगा हुआ था जिसके बाद उनके एकाउंट से कई बार रुपए निकलने लगे और एक लाख रुपए निकल गए। जिसका मैसेज प्राप्त होने पर पीड़ित ने मानक नगर थाने पहुंच मैसेज आधार पर रुपए निकलने की शिकायत की है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें