ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : नवागत उपजिलाधिकारी एवं नवागत तहसीलदार ने फूलपुर का किया पदभार ग्रहण ।।Azamgarh: Newly appointed sub-district magistrate and newly appointed tehsildar took charge of Phulpur||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
 आजमगढ़ : 
नवागत उपजिलाधिकारी एवं नवागत तहसीलदार ने फूलपुर का किया पदभार ग्रहण ।
 ।। सिद्धेश्वर पांडेय।।
 दो टूक : आजमगढ़ जिले के फूलपुर के नवागत एसडीएम अशोक कुमार और नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने फूलपुर तहसील का पदभार ग्रहण किया है । पदभार ग्रहण करने के दौरान नवागत दोनो अधिकारियों ने कहा कि शासन के मंशा अनुसार कार्य किया जाएगा ,और लोगों के शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा ।
 फूलपुर एसडीएम अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण के दौरान ने कहा कि  शासन और प्रशासन के मंशानुसार निस्तारण किया जाएगा । सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटवाने के लिए अभियान चलता रहेगा । जन सुनवाई में जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा ,किसी ढंग की लापरवाही  बर्दाश्त नही की जाएगी । नाली खड़ंजों का निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी । बार और बेंच के ताल मेल बनाये रखने के लिए अधिवक्ताओं के चल रहे हड़ताल को मिल बैठकर हल करने का प्रयास किया जाएगा । 
वही नवागत तहसीलदार अंजू यादव ने कहा कि शासन के मंशानुरूप सरकारी जमीनों पर हुए कब्जे को प्राथमिकता के आधार पर हटवाया जाएगा । शासन और प्रशासन के अनुसार निस्तारण किया जाएगा । सभी कर्मचारी जन समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक मौके पर जाकर करें ,लापरवाही न करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें