ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :समर कैंप में तराशी जा रही बच्चों की प्रतिभा।||Ambedkar Nagar:Children's talents are being honed in summer camps.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
समर कैंप में तराशी जा रही बच्चों की प्रतिभा।
◆बीइओ ने किया निरीक्षण,चित्रकला और खेलकूद में दिखी रुचि।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के कटेहरी
विकास खंड के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सिझौलिया में चल रहे समर कैंप का खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने निरीक्षण किया।उन्होंने बच्चों की गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
विद्यालय में बच्चों ने प्रार्थना के साथ समर कैंप की शुरुआत की।इसके बाद योगाभ्यास हुआ।शिक्षामित्र मंजू यादव और सुनीता वर्मा ने चित्रकला के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने मनमोहक चित्रकारी की।खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने बच्चों की कला को सराहा।कैंप में गीत,संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जीवन कौशल विकास पर ध्यान दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने बताया कि समर कैंप रोजाना तीन घंटे चलता है।सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोजिट विद्यालय में अनुदेशक और शिक्षामित्र तैनात किए गए हैं।इसमें बच्चों को सामाजिक चेतना, खेलकूद,कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कैंप के जरिए अभिभावकों को भी नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने के लिए बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें