अम्बेडकर नगर :
साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पैसा मिला वापस।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर साइबर क्राइम पुलिस थाना ने त्वरित कार्यवाही कर साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के ₹ 54406 रूपए वादी के खाते मे वापस कराए गए।
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के मार्गदर्शन मे साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरुकता अभियान व साइबर अपराधों में की जा रही त्वरित कार्यवाही के क्रम में शिकायतकर्ता विपलेश कुमार पुत्र रामकृपाल वर्मा ग्राम शेखूपुर पोस्ट अशरफपुर मजगवा जलालपुर अम्बेडकरनगर द्वारा NCRP PORTAL पर शिकायत संख्या 23110240120072 दर्ज कराई गई,जिसमे वादी द्वारा क्रेडिट कार्ड सम्बन्धी फ्रा़ड के बारे मे अवगत कराया गया था।साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में फ्रॉड की 54406 रुपये की धनराशि वापस कराई गयी।इस सफलता के लिए शिकायतकर्ता एवं उसके परिजनों ने साइबर क्राइम थाना अंबेडकर नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।