ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :कोलकाता से लखनऊ एयरपोर्ट पहुचे तीन किन्नरों के पास 28 लाखों नकद बरामद।||Lucknow: 28 lakh cash recovered from three eunuchs who reached Lucknow airport from Kolkata.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
कोलकाता से लखनऊ एयरपोर्ट पहुचे तीन किन्नरों के पास 28 लाखों नकद बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर कोलकाता एयर इंटेलीजेंस यूनिट की सूचना पर बुधवार को एयर इंटेलिजेंस टीम ने कोलकाता से आए तीन किन्नरों को लाखों रुपए के कैश के साथ पकड़ कर हिरासत मे लेकर अधिकारी उन्हें हजरतगंज हेड ऑफिस ले गए हैं। जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विस्तार :
लखनऊ  एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से शाम 6:40 बजे रवाना होकर रात 8:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 856) बुधवार को कोलकाता से शाम 7:05 बजे रवाना हुई और रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंची थी। इस दौरान पूर्व सूचना के तहत लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस टीम पहले से मौजूद थी। सूत्रों ने बताया कि विमान के यात्री उतरकर टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे। तभी एयर इंटेलिजेंस टीम ने तीन किन्नरों को पकड़ लिया। किन्नरों के पास टीम को 28 लाख रुपए कैश बरामद हुए। एयर इंटेलिजेंस टीम के अधिकारियों ने किन्नरों से पूछताछ की तो वह कैश के बारे में कोई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एयर इंटेलिजेंस टीम तीनों को हजरतगंज स्थित अपने हेड ऑफिस इनकम टैक्स ऑफिस ले गई। जहां तीनों किन्नरों से पूछताछ की जा रही है। एआईयू टीम बरामद रूपयों से संबंधित जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें