लखनऊ :
भाजपा पार्षद ने सपा के विरुद्ध कृष्णानगर थाने में दी तहरीर।
आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा अध्यक्ष का पुतला।
दो टूक : समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक व उनकी स्वर्गीय मां के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए गीता पल्ली वार्ड की भाजपा पार्षद ऋचा आदर्श मिश्रा रविवार अपराह्न लगभग 5 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों संग स्थानीय कृष्णा नगर थाने पहुंच कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के आईटी सेल पर ब्रजेश पाठक व उनकी स्वर्गीय मां पर अपमानजनक अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एडीसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय को लिखित शिकायत देकर कानपुर रोड के बाराबिरवा चौराहे पर आक्रोशित भाजपाइयों ने ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में सपा आईटी सेल के बयान पर विरोध व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अखिलेश यादव का पुतला फूंका । इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी " गुड्डू", पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट आदर्श मिश्र, जितेंद्र पाण्डे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सपा प्रमुख का पुतला फूकते हुए आक्रोशित कार्यकर्ता।