लखनऊ :
नीट परीक्षा केन्द्रों पर गुरसिख विद्यार्थियों से कड़ा,कृपाण उतरवाने से सिखों में आक्रोश।।
दो टूक : नीट 2025 परीक्षा केंद्रों पर गुरसिख विद्यार्थियों की धार्मिक पहचान का अपमान सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन व सिक्ख समाज के गणमान्य लोगों ने किया विरोध,सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
विस्तार :
लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित फैमिलिया होटल में आज सिखी मेरी पहचान फाउंडेशन के तत्वावधान में एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें नीट 2025 परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर गुरसिख विद्यार्थियों से जबरन कड़ा एवं कृपाण उतरवाने की घटनाओं की कड़ी निंदा की गई।
बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, और सिख समाज के गणमान्यजनों ने भाग लिया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि कड़ा और कृपाण केवल धार्मिक प्रतीक ही नहीं, बल्कि सिख आस्था और पहचान का अभिन्न अंग हैं। भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है, जिसमें धार्मिक प्रतीकों को धारण करने का अधिकार भी शामिल है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर सिख विद्यार्थियों से उनकी धार्मिक पहचान हटवाना न केवल उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि यह संविधान विरोधी भी है।
फाउंडेशन ने यह मांग की कि:
1:- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आगामी परीक्षाओं में सभी केंद्रों पर यह सुनिश्चित करे कि सिख विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं और पहचान का सम्मान किया जाए।
2:- परीक्षा आयोजकों व सुरक्षा कर्मचारियों को सिख धर्म के धार्मिक प्रतीकों के बारे में संवेदनशीलता व समझ विकसित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।
3:- पीड़ित विद्यार्थियों से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी जाए और उन्हें मानसिक उत्पीड़न के लिए क्षतिपूर्ति दी जाए।
बैठक का समापन करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी पी , सरदार जसबीर सिंह विर्क राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सिक्ख संगठन ,सरदार निर्मल सिंह प्रधान केंद्री सिंह सभा आलमबाग गुरुद्वारा साहिब , सरदार रतपाल सिंह व सरदार त्रिलोक सिंह ,सरदार जसवंत सिंह प्रधान भाई लालो जी गुरुद्वारा व सरदार गुरदेव सिंह ,सरदार मान सिंह प्रधान रामगड़िया बिरादरी ,सरदार हरमिंदर सिंह उपाध्यक्ष नाका गुरुद्वारा साहिब व सरदार राजिंदर सिंह ,सरदार कपिल अरोड़ा यू पी विचार मंच ,सरदार लखविंदर पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ,सरदार रणवीर सिंह कलसी उपाध्यक्ष सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन
सरदार निरवैर सिंह उपाध्यक्ष सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ,सरदार भूपिंदर सिंह प्रवक्ता सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन
सरदार राजिंदर सिंह बग्गा अध्यक्ष खालसा चौंक समिति ,सरदार अजीत सिंह व सरदार जसवंत सिंह सिक्ख यंग मन एसोसिएशन ,सरदार सरबजीत सिंह पूर्व पार्षद ,सरदार मनमोहन सिंह गुरुद्वारा चदरनगर व सरदार अवतार सिंह अधिवक्ता सभी ने एक स्वर में कहा कि “सिख धर्म की गरिमा और पहचान के साथ कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग करते हैं, लेकिन यदि आवश्यकता पड़ी, तो कानूनी और लोकतांत्रिक हर माध्यम का प्रयोग कर सिखों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।”