ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :रोडवेज के एसी बसो मे दस फीसदी घटा किराया।||Lucknow: Roadways AC bus fares reduced by 10%.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
रोडवेज के एसी बसो मे दस फीसदी घटा किराया।।
दो टूक : यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित समस्त वातानुकूलित बसों में लगभग 10% कम किराया का लाभ यात्री 30 सितम्बर तक उठाएं - दयाशंकर सिंह 
विस्तार :
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित समस्त वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमी परिवहन निगम के लाभ की स्थिति को देखते हुए और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए की गई है।इससे यात्री कम किराए में वातानुकूलित बसों में सफर का आनंद उठा सकते हैं।
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देना है। और परिवहन निगम सरकार की इसी मंशा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि वातानुकूलित बसों यथा जनरथ, पिंक, शताब्दी हाई एंड बसों (वोल्वो) वातानुकूलित शयनयान में यह छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वातानुकृत 3*2 का किराया 1.45 प्रति किलोमीटर, 2 * 2 बस सेवा का किराया 1.60 रुपए प्रति किलोमीटर हाई एंड बसों (वोल्वो) 2.30 रूपए एवं वातानुकूलित शयनयान का किराया 2.10 रुपए होगा।
संपर्क सूत्र आशीष सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें