लखनऊ :
एयरपोर्ट से विदेशी नागरिक फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने जाँच पड़ताल के दौरान एक अफगानी नागरिक को फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ पकड़ गया। वह शरजाह जाने के फिराक मे था। पकड़े गए विदेशी युवक को स्थानीय पुलिस को सौप दिया।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन अधिकारी विद्या राम शुक्ल के मुताबिक वह 19 मई को एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर थे। तभी शाम 6:40 बजे इंडिगो की लखनऊ से शारजाह जाने वाली फ्लाइट से यात्रा के लिए एक व्यक्ति आया। जाँच के दौरान उसने खुद को बिहार का रेहान बताया। लेकिन जाँच के समय उसकी बोली से संदेह हुआ। तब उसे अलग कर पूछताछ करते हुए उसके कागजातों की बारीकी से जांच की गई। जहाँ जांच में पता चला कि उसके सभी भारतीय दस्तावेज 2020 में बने थे। इस पर पूछताछ की गयी तो पूछताछ में उसने बताया कि वह अफगानिस्तान में पक्तिका प्रांत के चकन गांव का रहने वाला है। उसने अपना असली नाम जंदुल्लाह बताया। उसने बताया कि वह 31 दिसंबर 2019 को 6 दिन के मेडिकल वीजा पर दिल्ली आया था। तब से वह बिना किसी सूचना के भारत में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि धोखाधड़ी से उसने भारतीय दस्तावेज बनवाए और इनके आधार पर भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। फिलहाल इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले करने के साथ उसके खिलाफ सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।