शुक्रवार, 23 मई 2025

लखनऊ : पैदल जा रही बुजुर्ग महिला से हुई चेन लूट।।||Lucknow : Chain looted from an elderly woman walking on foot.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पैदल जा रही बुजुर्ग महिला से हुई चेन लूट।।
दो टूक : लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में बेखौफ चेन लुटेरों ने बीते गुरुवार दोपहर  पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए गले में झपट्टा मार चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने जानकारी कर लुटेरों की तलाश मे जुट गई।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरोजनी नगर क्षेत्र शांति नगर त्रिमूर्ती नगर सरोजनी नगर निवासीनी कृष्णा देवी पत्नी स्व० बच्चन लाल के अनुसार वह बीते गुरुवार लगभग दोपहर अपने पोते के साथ लोकबन्धु रोड पर पैदल अपने देवर से मिलने बरिगवां जा रही थीं उस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन फरार हो गए। जिसकी शिकायत वृद्धा ने पुलिस से की है। कृष्णा नगर प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने बताया कि वृद्धा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार लुटेरों के फुटेज आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।