लखनऊ :
सोसल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग में एक ब्यक्ति ने सोशल मीडिया पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ता ने स्थानीय थाने पर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला प्रतिनिधि आलमबाग निवासी परवीन शर्मा पुत्र स्व विशेश्वर नाथ शर्मा के अनुसार सोशल मीडिया पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गजेन्द्र शुक्ला संजू पुत्र स्व० चन्द्रभूषण निवासी रामनगर आलमबाग द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे। जिससे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर आलमबाग पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।