बुधवार, 7 मई 2025

आजमगढ़ : बार बार चुनाव थोपकर कांग्रेस ने देश की अर्थ व्यवस्था को किया बर्वाद : जयनाथ सिंह ।Azamgarh: Congress has ruined the country's economy by repeatedly imposing elections: Jayanath Singh.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
बार बार चुनाव थोपकर कांग्रेस ने देश की अर्थ व्यवस्था को किया बर्वाद : जयनाथ सिंह ।।
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक: आजमगढ़ जिले के फूलपुर ब्लाक सभागार  में मंगलवार को  एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों  का सम्मेलन आयोजित किया गया । इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साथ चुनाव होने के फायदे बताए गए। इसकी खामियों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राम मनि यादव ने किया ।    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों के चुनाव बार-बार होते हैं। हर बार चुनाव में पूरा प्रशासनिक तंत्र लगता है। इससे विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। अतिरिक्त व्यय का बोझ भी बढ़ता है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित के लिए अनिवार्य है। एक राष्ट्र ,एक चुनाव बहुत पहले हो जाना चाहिए था ,लेकिन कांग्रेस की सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को तार तार कर दिया । कांग्रेस ने देश की अर्थ व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है । हमारे लोक नायक एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र ,एक चुनाव की घोषणा करके देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है । 

 विशिष्ट अतिथि भाजपा के  जिलाध्यक्ष बिनोद राजभर ने कहा कि एक चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता आएगी। सरकार के खर्च के साथ  समय भी बचेगा। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह रहे। संचालन दिलीप सिंह बघेल ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, भानु प्रताप चौहान,  संतोष पाण्डेय, शेख गुलज़ार ,श्री लाल यादव ,नगर अध्यक्ष फूलपुर राम आशीष बरनवाल, आशीष पाण्डेय ,सुमन सिंह ,सारिका सिंह,सोनम चौहान ,दुर्गा वती चौहान ,बिमलेश पाण्डेय, घनश्याम गोस्वामी,आशीष चौबे  ,चन्द्र जीत तिवारी, विद्या नन्दन ,बद्री निषाद ,इंद्र पति सेवक ,दुर्गेश अग्रहरि, हरिकेश गुप्ता ,धर्मेंद्र गौतम, महंगू प्रजापति ,विवेक विश्वकर्मा,प्रेम सागर ,गोबिंद यादव,सत्य नारायण भारती,प्रधान  रईश अहमद ,संजय राजभर, सुक्खू धारिकार आदि रहे ।