आजमगढ़ : एक देश और एक चुनाव को लेकर हुई बैठक ,वक्ताओं चुनाव पर किया चर्चा
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर ब्लाक सभागार में शुक्रवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर व्यापारी समागम गोष्ठी हुई। इसमें व्यापारियों को एक साथ चुनाव होने के फायदे बताए गए। इसकी खामियों पर भी चर्चा हुई।
प्रमुख व्यवसाई मनीष रुंगटा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों के चुनाव बार-बार होते हैं। हर बार चुनाव में पूरा प्रशासनिक तंत्र लगता है। इससे विकास कार्य अवरुद्ध हो जाते हैं। अतिरिक्त व्यय का बोझ भी बढ़ता है। ऐसे में एक राष्ट्र एक चुनाव होना देश हित के लिए अनिवार्य है। उन्होंने वक्फ बोर्ड में संशोधन होने से उससे लाभ का भी जिक्र किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कहा कि एक चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता आएगी। सरकार के खर्च के साथ समय भी बचेगा। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक विकसित देश बनाने का सपना पूरा हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक अंशुमान जायसवाल रहे। संचालन दिलीप सिंह बघेल ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, भानु प्रताप चौहान, संतोष पाण्डेय, शेख गुलज़ार ठाकुर प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह, सुधीर राजभर,अभय सिंह, आशीष गुप्ता, अंगद सोनकर, ग्रीज लाल, कंचन भारती, विजय सिंह आदि लोग रहे ।