रातो रात बकरी ले उड़े शातिर चोर,एक ही घर से चार बकरियाँ की चोरी।
थाना पीजीआई क्षेत्र रमजान नगर की है घटना।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके के वृन्दावन योजना सेक्टर पांच रमजान नगर मे बीती रात घर के सामने बंधी चार बकरियां शातिर चोर रातो रात चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर बकरी पालक चोरी की सूचना पुलिस को लिखित दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने के बजाय आंनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सलाह देने की बात कह वापस लौट दिया।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग अन्तर्गत रमजान वृन्दावन योजना सेक्टर 5 मे बीते गुरुवार की रात चार पहियि वाहन चोरों ने एक बकरी पालक के घर से चार बकरियां चुरा कर ले गए।
बकरी पालक मोहम्मद अकबर रमजान नगर वृन्दावन योजना सेक्टर पांच मे रहते है और घर पर ही परचून दुकान चलाते है और घर पर चार बकरियाँ पाल रखे थे।
अकबर ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार की रात खाना कर सो गए थे। घर के सामने चार बकरियां बंधी थीं। रात में वाहन सवार राहगीरों ने चारो बकरियां चोरी कर वाहन मे रखकर भाग निकले। वाहन की आवज सुनकर नींद खुली तो देखा कि बंधी चार बकरियां गायब थीं। जिसकी सूचना थाना पीजीआई पहुचकर पीडित ने लिखित सूचना पुलिस को दी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर भेज दिया। लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा पुलिस ने नही देखा।
पुलिस के अनुसार बकरी पालक ने घटना की कोई तहरीर नही दी है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।