अम्बेडकरनगर :
98 फीसदी अंक पाकर कृति ने लहराया परचम।
लखनऊ उपजिलाधिकारी मनोज सिंह की बिटिया कृति किया नाम रोशन।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के खेमापुर गांव निवासी कृति सिंह ने आईसीएससी बोर्ड के परिणाम में 98 फीसदी अंक अर्जित किया। बेहतरीन अंक मिलने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है।
बताते चले कि यह मेधावी छात्रा
राजधानी लखनऊ में तैनात उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की पुत्री है। कृति इंटरमीडिएट के घोषित परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 98 फीसदी अंक अर्जित किया है। कृति सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर एक्सटेंशन लखनऊ की छात्रा है। अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार सिंह और माता बन्दना सिंह व अपने गुरुजनों को दिया है। कृति की सफलता से ग्रामवासी व क्षेत्रवासी गदगद हैं।