ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- इंकलाब फाउंडेशन व तायक्वोंडो ने गांधी पार्क मे किया कार्यक्रम, पहलगाम के आतंकी हमले मे मारे गए लोगो को दी गई श्रद्धांजलि

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जनपद सहित देश प्रदेश के लोगो मे भारी गुस्सा है। गोण्डा मे एक कार्यक्रम कर घटना में मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन व तायक्वोंडो ने बुधवार को नगर के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इंकलाब फाउंडेशन व तायक्वोंडो के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौजूद लोगो सहित पदाधिकारियों ने आतंकी हमले की कड़ी निन्दा की और पाकिस्तान के मंसूबों को मुहतोड़ जवाब देने की मांग की। इंकलाब फाउंडेशन ने भारत सरकार से मांग किया की इस हमले में जिस किसी भी संगठन का हाथ हो उसके खिलाफ जल्द से जल्द कठोर करवाई हो। साथ ही ऐसे आतंकियों को जड़ से ख़त्म करने की मांग की गई।
       इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह और डॉ प्रत्युष राज ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह की घटना बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृष्ण गोपाल ने कहा कि आतंकियों को ऐसी सजा मिले की दोबारा ऐसी घटना करने की कोई सोच भी मन मे न ला सके। श्रद्धांजलि सभा में तायक्वोंडो के समस्त खिलाड़ी, प्रमोद पांडे, सतेंद्र कुमार, अनूप, आराधना आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें