ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : गुड मॉर्निंग लखनऊ पुलिस अभियान दिया सुरक्षा का भरोसा।||Lucknow : Good morning, Lucknow police launched a campaign and assured security.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
गुड मॉर्निंग लखनऊ पुलिस अभियान, दिया सुरक्षा का भरोसा ।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से बातचीत की। बुजुर्गों का हालचाल जाना। उनसे पूछा कि पुलिस मदद कर रही है न इस दौरान हंसी-ठहाके भी हुए। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह अभियान पूरे प्रदेश मे है जिससे आम जन मानस को सुरक्षा का भरोसा हो सके।। क्यो की सिविल पुलिस है।
विस्तार:
लखनऊ पुलिस का मॉर्निंग पुलिसिंग अभियान से लोगों मे सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ा है शहर में गुरुवार सुबह व्यापक मॉर्निंग पुलिसिंग अभियान चलाकर शहरवासियों में सुरक्षा का एहसास कराया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई, वहीं हाई-स्पीड बाइक चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। मॉर्निंग वॉकर से संवाद स्थापित कर उन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया गया।
सीएम योगी के निर्देशानुसार सुबह 05 से 06 बजे के बीच पुलिस की उपस्थिति और शहर की सुरक्षा का जायजा लिया गया। श्रीमान पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर,  अमित वर्मा जेसीपी एलओ, डा० ओमवीर सिह डीसीपी पश्चिमी, डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी, राम नयन सिंह डीसीपी उत्तरी, शशांक सिंह डीसीपी पूर्वी, केशव कुमार डीसीपी दक्षिणी सहित सभी अधिकारियों ने शहर के अस्पताल (केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई आदि) रेलवे स्टेशन चारबाग, बस अड्डा (आलमबाग, अवध बस स्टेशन, कैसरबाग) तथा महत्त्वपुर्ण बाजारों/मॉल/पार्क व धार्मिक स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस के इस प्रयास से मॉर्निंग वॉकर समेत सभी शहर वासियों में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश गया। वाहन चेकिंग के दौरान लखनऊ कमिश्नरेट के सभी जोनों से लगभग 40 ई-चालान व 07 वाहन सीज तथा धार्मिक स्थलों से करीब 10 लाउड स्पीकर हटवाये गये। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाउडस्पीकर के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन करते हुए करीब 45 लाउड स्पीकर की ध्वनि नियन्त्रण करायी गयी।
◆ फोटो क्रम हालचाल पूछते हुए---
◆तेजध्वनि  से बजे रहे लाउडस्पीकर की आवाज हुई कम।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें