ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर :किशोरी से दुष्कर्म में मौसेरे भाई को दस वर्ष की सजा।||Ambedkar Nagar:Cousin brother sentenced to 10 years in prison for raping a teenager.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर :
किशोरी से दुष्कर्म में मौसेरे भाई को दस वर्ष की सजा।।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो मोहन कुमार ने किशोरी से दुष्कर्म के दोषी मौसेरे भाई को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।मामला तीन वर्ष पहले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। एक ग्रामीण ने दर्ज कराए केस में कहा कि एक जून 2021 की रात चांदपुर भटपुरा निवासी विजय कुमार रात तीन बजे घर के बगल लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गया। इसके बाद वहां सो रही 16 वर्षीय पुत्री को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने बयान में कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाला युवक उसकी मौसी का पुत्र है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया गया।इस मामले में अब सुनवाई पूरी करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मोहन कुमार ने आरोपी को दोषी पाया। उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर अर्थदंड भी लगाया। कहा कि अर्थदंड अदा न करने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें