ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा : सहकारी समितियों के गोदाम पर न खाद न बीज लटकता है ताला।||Gonda : Neither fertilizers nor seeds are locked on the warehouses of cooperative societies.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा : 
सहकारी समितियों के गोदाम पर न खाद न बीज लटकता है ताला।
दो टूक : गोंडा जनपद के मुजेहना क्षेत्र क्षमे
धान की फसल कटने के बाद विक्रय करने के लिए सरकारी गोदामों पर खरीद की ब्यवस्था पूरी तरह ढीली देखने को मिल रही है।  धान की फसल कटने के बाद किसान के खेत अगली फसल के लिए तैयार हैं लेकिन साधन सहकारी समितियों के पास न तो खाद है और न बीज उपलब्ध है। शनिवार को मुजेहना विकास खण्ड के परिसर में साधन सहकारी समिति धानेपुर का बीज भण्डार तो खुला रहा लेकिन माधवगंज, रेतवागाड़ा का गोदाम बन्द पाया गया। सूचना पट पर लिखे अधूरे नम्बर पर सहायक सचिव से सम्पर्क नही हो पाया वहीं माधवगंज के सहायक सचिव अखिलेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया की गोदाम पर खाद बीज नही आया है। सचिव दिवाकर वर्मा ने बताया  है की शीघ्र ही खाद्य बीज की उपलब्ध होने की संभावना है।
बताते चलें की विकास खण्ड के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर, दुल्हापुर, मतवरिया, करमडीह, रैगांव, बनकसिया, कोल्हुआ में भी यही हाल है। जहां न तो धान खरीदने की ब्यवस्था है और न ही खाद बीज समय से उपलब्ध हो पा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें