ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ :चार दिन में चार घरों को चोरो ने बनाया निशाना कीमती सामान किया पार।||Azamgarh:Thieves targeted four houses in four days and stole valuables.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ :
चार दिन में चार घरों को चोरो ने बनाया निशाना कीमती सामान किया पार।।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : आजमगढ़ के जिले दीदारगंज थाना क्षेत्र के चौंकाने वाला मामला सामने आया कि जिस घर में ताला बंद रहता है उसी घर को चोर निशाना बना रहे हैं। लगातार चोरी की घटनाओं से गॉव वासियों मे दहशत का महौल बना हुआ है। सूचना के बाथ पुलिस घटनाओं की छानबीन और अज्ञात चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार:
ग्राम प्रधान राकेश जायसवाल ने बताया कि 6 नवम्बर से लेकर 9 नवम्बर  तक में चार दिन में  4 घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया ।
अपने माता के मृत्यु  एक दिन बाद जब सरिता जायसवाल अपने मायके ताडक जायसवाल के घर पहुंची घर का ताला खोलते ही उसके होश उड़ गए।
◆सरिता जायसवाल ने बताया कि अपने घर गोडहरा से बस्ती कपूरी मायका लगभग 10:00 बजे बच्चों सहित पहुंची  । पहुंचते ही ताला खोला तो होश उड़ गए बताया कि  पिताजी कोलकाता दवा के लिए गए है।  दरवाजा खोलते ही सरिता के होश उड़े  गये जेवरात व नगदी सहित लाखो का सामान 
 चोरों ने कीमती सामानों को उड़ा दिया ।  वहीं मौके पर पीड़ित द्वारा 112 नंवर पर सूचना दे दी । पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । 
चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल उत्पन्न हो गया  । सरिता ने  दीदारगंज थाना पर  प्रार्थना पत्र दिया है । चोरों द्वारा चार दिन में लगातार 4 चोरियों को अंजाम दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें