ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :पीजीआई स्थित पॉवर हाउस से बिजली का सामान चोरी,केस दर्ज।||Lucknow: Electrical equipment stolen from power house located at PGI, case registered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
पीजीआई स्थित पॉवर हाउस से बिजली का सामान चोरी,केस दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र पॉवर हाउस से बिजली का कीमती सामान चोरी हो गया, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने, जानकारी अवर अभियंता को दी, अवर अभियंता की तहरीर पर पीजीआई कोतवाली  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार अभ्युदय यादव और राजेश यादव द्वारा अपने अवर अभियंता को यह अवगत कराया गया था कि बीती  18 अगस्त को उनके ड्यूटी के दौरान सुबह 7.40 -8.10 के करीब 33/11 के. बी. उपकेन्द्र SGPGI के कन्ट्रोल रुम में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उपकेन्द्र रुम में रखे आवश्यक सामान जिसमें (एक फिमेल कन्टेक्ट, 4 वैक्युम) जो कि 11 KV आउटगोंइग फीडर में उपयोग होता है, को चुरा लिया गया है,तथा यह भी अवगत कराया गया है कि उस समय अभ्युदय यादव और राजेश यादव 11 KV फीडरो की एनर्जी (KWH) नोट कर रहे थे। जिसकी सूचना  अभ्युदय यादव (TG-2) द्वारा आपके कार्यालय में हस्तगत कराया गया था, उक्त परिसर पर उक्त दोनों कर्मचारी के अलावा कोई मौजूद नहीं था।
इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गौरव कुमार ( अवर अभियंता SGPGI) की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें