ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से किशोरी की दर्दनाक मौत।।Azamgarh: A teenage girl died a painful death after being crushed under a tractor trolley loaded with soil.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से किशोरी की दर्दनाक मौत।।
।।  सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
दो टूक : आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी  खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद  के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी  ।  स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से  लदी तेज़ गति से ट्रैक्टर आ रहा था ,अनियंत्रित होकर साईकिल में टक्कर मार दिया जिससे खुशबू ट्राली के नीचे चली गई ट्राली का चक्का सिर पर चढ़ गया मौके पर ही खुशी की  मौत हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची शाहगंज की पुलिस ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली थाने ले गई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।खुशी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। प्रतिदिन साईकिल से स्कूल जाती  थी। शनिवार  को दिन में दो बजे तेज़ रफ़्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से। दर्द नाक मौत हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें