ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत युवाओं ने किया श्रमदान ।।||Azamgarh : Youths did voluntary work under Swachhata Hi Seva.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत युवाओं ने किया श्रमदान ।।
स्वच्छता के लिए दिलाई शपथ और निकाली गई प्रभात फेरी।। 
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक : नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ द्वारा फूलपुर तहसील के  श्री मथुरा इंटर कॉलेज नाहरपूर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां जैसे शपथ समारोह, स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम ,प्रभात फेरी /रैली ,रंगोली ,स्वच्छता के प्रतीक रुप में पौधारोपण किया गया।  
 जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशन मे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, डाo सतीस प्रकाश यादव और ग्राम प्रधान भरमा दयाशंकर यादव ,विद्यालय प्रिंसिपल अनूप कुमार कश्यप  सहित पूरा विद्यालय स्टाफ ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम युवाओं को माई भारत की शर्ट, कैप ,डायरी तथा पेन दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों की उपस्थिति में स्वच्छता की शपथ लेने से हुई ।  तत्पश्चात सभी लोगों को स्वच्छता का महत्व के बारे में बताया गया । वही स्वच्छता न अपनाने से होने वाली भयावह बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
 उसके बाद स्वच्छता के प्रतीक के रूप में वृक्ष लगाया गया तथा जगह-जगह साफ सफाई एवं श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। लोगों को संदेश देते हुए गांव में करीब 3 किलोमीटर की प्रभात फेरी भी निकाली गई ।युवा मंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिए गए टी शर्ट पर क्यूआर कोड बना है ,जिसे स्कैन करके बच्चे सीधे तौर पर अपने आप को माई भारत पोर्टल पर जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री राम मूरत यादव ने किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें