ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : विकास खंड मार्टिनगंज में कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन।।||Azamgarh : A farmer's seminar was organized in Martinganj development block.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
विकास खंड मार्टिनगंज में कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन।।
किसानो को मोटे अनाज के उत्पादन के बारे में किया गया प्रशिक्षित।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दर्ज टूक : आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील मुख्यालय स्थित विकास खंड मार्टिनगंज के सभागार में कृषि विकास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें विकास खंड क्षेत्र के किसानो को मोटे अनाज के उत्पादन के बारे में प्रशिक्षित किया गया  । किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डाॅ मो0रसूल ने त्वरित मक्का विकास योजना एवं मिलेट्स अन्न सावां, मेड़ुवा, कुटकी, कोदो आदि की खेती का पुनरुद्धार तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के विषय में उपस्थित किसान भाईयों को विस्तार से जानकारी दिया, तथा त्वरित मक्का की खेती पर चर्चा करते हुए  कहा कि मक्का की खेती साल में तीन बार की जा सकती है । जिसके लिए भूमि का चयन उन्नतिशील बीज ,सिचाई  के साधन  उर्वरकों का एवम कीट नाशक  के साथ साथ  उचित समय पर  मक्का  की बुवाई  आदि पर कृषि वैज्ञानिक  कृषि विज्ञान केंद्र  कोटवा आजमगढ़  डाॅ0 मो0रसूल ने जानकारी दिया ।  इस अवसर पर कृषि सहायक विकास अधिकारी  राघवेंद्र राय ,राम सहाय सिंह ,ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय सिंह, रामजनम सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह आदि लोग रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें