ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :जल्दी ही दर्शकों के बीच होगी "मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी" वेब सिरीज। ||Lucknow : "Mama Anari Bhanja Khiladi" web series will be available to the audience soon.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
जल्दी ही दर्शकों के बीच होगी "मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी" वेब सिरीज। 
दो टूक : रिश्तों में विश्वास की मौजूदगी ही लम्बे समय के सानिध्य की जननी है लेकिन रिश्तों में जब स्वार्थ और धोखे की कड़ुवाहट घुलती है तो रिश्ते तार तार होने में देरी नहीं लगती।रिश्तों के टूटने और बिखरने से पहले ही उन्हें सहेज लेना और अपनी खामियों पर पश्चाताप करना,ये वही कर पाते हैं जिन्हें रिश्तों की कीमत और उसकी मर्यादा का बोध होता है।कुछ ऐसी ही रिश्तों की बुनियादी हकीकत परोसती वेब सीरीज मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी
जल्दी ही रिलीज होने के लिये लगभग तैयार है।पिछले कुछ दिनों से इस वेब सिरीज की शूटिंग राजधानी में चल रही है।वेब सिरीज मामा अनाड़ी भांजा खिलाड़ी के काफी सीन लखनऊ के ऐतिहासिक जगहों पर शूट किये गये हैं।इस वेब सिरीज में मुख्य भूमिका सुनील कुमार विश्वकर्मा राहुल यादव बृजेश अमर प्रताप आशु रोहिणी एवं मोना ने निभाई है, निर्देशन दिनेश वर्मा,एसोसिएट निर्देशक अशोक कुमार वर्मा तथा छायांकन सुरेंद्र कुमार पांडे उर्फ शालू के द्वारा किया गया है।वेब सीरीज मामा और भांजे के मधुर रिश्ते और उसी रिश्ते के पीछे छिपे विश्वासघात पर आधारित है।निर्देशक दिनेश वर्मा ने बताया कि वेब सिरीज में दर्शकों के मनोरंजन के लिये भरपूर मसाला है और उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे, जल्दी ही वेबसिरीज रिलीज की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें