ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ:अखिलेश यादव गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं साइकिल सपा की पंचर हो चुकी है: केशव प्रसाद मौर्य।||Mau:Whether Akhilesh Yadav goes to Ghazipur or Ghaziabad, the cycle of SP has got punctured: Keshav Prasad Maurya.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ:
अखिलेश यादव गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं साइकिल सपा की पंचर हो चुकी है: केशव प्रसाद मौर्य।।
देवेन्द्र कुमार कुशवाहा।
दो टूक: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोसी लोकसभा प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर और कहा कि घोसी में कमल खिलेगा।।
विस्तार:
मऊ जनपद में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  पहुंचे  पाटी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और कहा कि घोसी लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी अरविंद राजभर बनाये गये है  तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ही बनेंगे डिप्टी सीएम ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाए जाने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव गाजीपुर जाएं या गाजियाबाद जाएं साइकिल सपा की पंचर हो चुकी है और समाप्ति की ओर है। 4 जून को जब लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा और 400 से अधिक सीटं बीजेपी जीतेगी। उसी दिन सपा का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा। देश में कमल खिल रहा है। विरोधियों पर निशाना चाहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विरोधियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया था। उस बार हम 51 प्रतिशवत वोटों के साथ 64 सीटों पर चुनाव जीत गए। इस बार हम चुनाव में हारी सीटों  पर भी कमल खिलेगा  इसके साथ ही 2022 के लोकसभा उपचुनाव में हम अखिलेश यादव की संसदीय सीट आजमगढ़ और अखिलेश यादव के चच्चा आजम खान की सीट रामपुर भी हम छीन लिए थे। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि देश के सारे विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकने में लगे हुए हैं। जनता से सवाल करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि   आज सारे अपराधी माफिया और दंगाइयों के साथ विपक्षी  भाजपा का विजयरथ रोकने में लगे हुए हैं। पर हमारे साथ देश की जनता है और निश्चित रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दी पर बैठाएगी। केशव प्रसाद मौर्य का कहना उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें