ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :साइबर जालासाज ने रिस्तेदार बन की 80 हजार की ठगी।||Lucknow:Cyber ​​fraudster posed as a relative and duped a person of Rs. 80,000.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
साइबर जालासाज ने रिस्तेदार बन की 80 हजार की ठगी।।
दो टूक:  लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के ओमनगर में रहने वाले केबिल आपरेटर को जालसाज ने रिश्तेदार बन फोन किया और अपने झांसे में लेकर हजारों की नगदी अपने खाते मे ट्रांसफर करा ली । बैंक खाता चेक करने के बाद खुद के साथ हुई ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल समेत स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी।
विस्तार:
आलमबाग क्षेत्र के ओमनगर में अपने परिवार संग रहने वाले अतुल कटियार पुत्र बीएस कटियार केबिल आपरेटर का काम करते है। इन्होंने बताया बीती 4 अप्रैल को उनके मोबाईल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया । कॉलर ने पीड़ित को जीजा कह कर सम्बोधित करते हुए कहा कि उसे अस्पताल में भुगतान करना है लेकिन उसके पेटीएम से भुगतान नही हो पा रहा है, इसलिए वह उनके पास ऑनलाइन पैसा भेज रहा है, उसे आप अपने पेटीएम से ट्रांसफर कर दीजिए । इतना कह कर जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर पैसा ट्रांसफर करने का संदेश भेज दिया । पीड़ित खाताधारक ने जालसाज का संदेश पढ़कर बिना अपना बैलेंस चेक किये ही जालसाज के बताए गए खाते में दो बार में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए । पैसे भेजने के बाद पीड़ित ने अपना खाता चेक किया तो खुद के साथ हुई जालसाजी की जानकारी होने पर पीड़ित ने मोबाईल नंबर के आधार पर साइबर सेल समेत स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई । पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें