दो टूक, गोण्डा- सामाजिक संगठन नया सोच सेवा समिति के द्वारा इटियाथोक पंचायत निवासिनी एक अनाथ गरीब लड़की की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न करायी गई है। संस्था के द्वारा जनसहयोग से लड़की की शादी में वह सभी व्यवस्थाएं की गई जो मध्यम वर्गीय परिवार की शादियों में होती है। बारातियों के सेवा सत्कार के साथ दुल्हन की विदाई में रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले हर जरूरी सामान को भेंट किया गया। लोगो ने संगठन के इस कार्य की सराहना की है। संस्था के युवा प्रबंधक प्रवेश प्रताप शर्मा ने बताया की लड़की के माता-पिता नहीं है। वह अपने दादी के साथ रहती थी और मेहनत मजदूरी कर किसी तरह घर गृहस्थी चलाती थी। लड़की की दादी ने संस्था के सदस्यों से विवाह में सहयोग की अपेक्षा की थी। संगठन के द्वारा क्षेत्रीय लोगों से सहयोग लेकर अनाथ लड़की की शादी बीते 18 अप्रैल को हिंदू रीति रिवाज के साथ सकुशल संपन्न कराई गई। संगठन के द्वारा बारातियों की सेवा सत्कार व दुल्हन की विदाई में गृहस्थी की सभी जरूरी चीजें बेड, सोफा, कूलर, पंखा, कुर्सी, मेज सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया गया। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम मे अरुण कुमार गौतम, प्रिंस जायसवाल, रवि रस्तोगी, अंकित जैन, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, आनंद प्रकाश ओझा, अनिल जायसवाल, मुस्ताक चौधरी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।