ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, UTL होम्स का डायरेक्टर गिरफ्तार!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, UTL होम्स का डायरेक्टर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन के नाम पर कथित धोखाधड़ी करने के मामले में गौतमबुद्धनगर की थाना दनकौर पुलिस ने UTL होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर ने जमीन का वास्तविक रकबा कम होने के बावजूद अधिक क्षेत्रफल की जमीन वादिया को बेच दी थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, UTL होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अनुराग प्रताप राय पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए यमुना प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन का वास्तविक रकबा कम होने के बावजूद वादिया को अधिक रकबे की जमीन विक्रय की। मामले की शिकायत के आधार पर थाना दनकौर में मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 316(5) और 61(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए 16 नवंबर 2026 को थाना दनकौर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की। पुलिस टीम ने ग्राम अमरपुर के पास बनी एक साइट के नजदीक से वांछित अभियुक्त अनुराग प्रताप राय को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग प्रताप राय पुत्र योगेश राय, निवासी वी गोल्डन पाम सोसाइटी, सेक्टर-168, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 46 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें