ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा।।||Ambedkar Nagar: A publicity vehicle service will raise awareness among farmers about crop residue management.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर  :  
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा।।
पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद में पराली (धान की पुवाल) एवं अन्य कृषि अपशिष्टों के जलाये जाने के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम हेतु जनपद के कृषकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जन जागरूकता, प्रचार -प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रचार- प्रसार वाहन जनपद के समस्त विकास खण्डों में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कृषकों को यह अवगत कराया जायेगा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०) के आदेशानुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दण्डनीय अपराध है राजस्व विभाग के द्वारा पर्यारण को हो रही छतिपूर्ति की वसूली के निर्देश दिये गये हैं।इसमें 2 एकड़ से कम क्षेत्रफल के लिए  5000 रुपए, 2 एकड़ से 5 एकड़ क्षे० के लिए  10000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के लिए 30000 रुपए तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश हैं। पराली जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा-24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली एवं धारा-26 के अन्तर्गत उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अर्थदण्ड इत्यादि की कार्यवाही के प्राविधानों से कृषकों को अवगत कराया जायेगा। जनपद में इस वर्ष अब तक तहसील जलालपुर के 01 कृषक पर  5000 रुपए,तहसील-अकबरपुर के 1 कृषक पर 5000रूपयेतहसील-आलापुर के 1 कृषक पर  5000 रुपए, तहसील-टाण्डा के 1 कृषक पर  5000 रूपये एवं तहसील-भीटी के 3 कृषकों पर 15000 रुपये जुर्माना दण्डारोपित किया गया है। जिलाधिकारी इशा प्रिया ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि कृषि अपशिष्ट / पराली के वृहद रूप से जलाये जाने के कारण निरन्तर वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और मानव जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है। जबकि इस वर्ष रिलाइन्स प्रा०लि० कम्पनी द्वारा सी०वी०जी० प्लान्ट सस्पना भीटी में स्थापित है इनके द्वारा जनपद में पराली लपेटने के सेन्टर बनाये गये है जो कृषको के पुआल को लपेटने का कार्य अनुराग मो0-7524963655 सी०बी०जी० प्लान्ट, पिन्टू मिश्रा मो0-9415116931 एफ०पी०ओ० खुर्शीद आलम मो0-9455127805 एफ०पी०ओ० सचिन पाण्डेयमो0-6392855187 जलालपुर, रामपुर सकरवारी नवीन कुमार मो0-9569376079 कटेहरी प्रदीप पाण्डेयमो0-9889918824 कटेहरीशिवशंकर शुक्लामो0-8171788511 अकबरपुरआदित्य पटेलमो0-9648108410 अकबरपुरजयदीप सिंहमो0-7248300013 बरियावन रामसरन यादवमो0-7052223 मालकीतसिंहमो0-9997555855 दोस्तपुर रविन्द्रयादवमो0-9621318701 कम्हरिया घाट में कर रहे हैउप कृषि निदेशक द्वारा जनपद के कृषकों से अपील की गयी कि लाभार्थी एफ०पी०ओ० के माध्यम से किसानों से पराली प्राप्त कर नजदीकी गौशालाओं में पहुँचाया जाय बदले में किसानों को गोबर की खाद उपलब्ध करायी जायेगी तथा ज्यादा से ज्यादा कृषकों को जागरूक कर उनसे पराली प्राप्त कर गौशालाओं में दान हेतु प्रोत्साहित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें