सुल्तानपुर :
महाकवि माधवदास की जयंती पर सजा सुरों का मंच, देर रात तक गूंजे अवधी-भोजपुरी गीत।
दो टूक : श्याम चरित मानस महाकाव्य के रचयिता, सुलतानपुर रत्न एवं अवधी-भोजपुरी के ख्यातिलब्ध गीतकार महाकवि स्वर्गीय माधवदास की जयंती पर रविवार को माधव महोत्सव संगीतमयी भाग-1 का भव्य आयोजन किया गया। जयसिंहपुर क्षेत्र के देवरार भटमई पावर हाउस स्थित माधव स्मारक स्थल पर आयोजित इस महोत्सव में लोक साहित्य, संगीत और गुरु वंदना की अनूठी छटा देखने को मिली। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विस्तार : श्याम चरित मानस लोक साहित्य न्यास के तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को आयोजित महोत्सव महाकवि माधवदास के साथ पूर्व शिक्षक एवं साहित्यकार स्वर्गीय राम बुझारत वर्मा 'किंशुक' तथा सेवाधर्मी स्वर्गीय समरजीत यादव की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव घराना प्रमुख एवं कवि जय नारायण यादव ने की। मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी अरविंद सेन यादव (मिल्कीपुर) रहे। विशिष्ट अतिथियों में संजय यादव, अजय कुमार यादव प्रधान कारेबन, बृज किशोर यादव प्रधान मलवा, सुरेंद्र प्रताप सिंह बझना तथा हाईकोर्ट अधिवक्ता डॉ. जयासिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद तीनों दिवंगत विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरती की गई। आकाशवाणी गायक एवं अवधी बिरहा गायक छविलाल पाल ने वाणी वंदना प्रस्तुत की, जबकि आरती गायन कवि अनिल कुमार वर्मा 'मधुर' ने किया।
महोत्सव में महाकवि माधवदास के शिष्यों और लोक गायकों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए संगीतमय गुरु गुणगान और अवधी-भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। आकाशवाणी गायक हरिपाल एवं हरिप्रसाद यादव, शिव प्रसाद यादव, राम नारायण बिंद, श्यामलाल प्रजापति, यमुना प्रसाद, प्रकाश यादव, अवधी बिरहा सम्राट महंगूराम पाल, मनोज कुमार यादव (जौनपुर), राम बहादुर यादव, अंजू यादव, बलराम यादव (अयोध्या), सूर्याबाबू, राम नरेश यादव, कुलवीर यादव (अमेठी), राजेन्द्र प्रसाद, परमानंद यादव, वंशराज यादव (मिल्कीपुर) और अनिल नादान सहित अनेक कलाकारों ने अपनी गायकी से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का काव्यमय संचालन शिक्षक एवं साहित्यकार अनिल कुमार वर्मा 'मधुर' ने किया। संयोजन साहित्यकार, शिक्षक एवं पाठ्य पुस्तक लेखक सर्वेश कांत वर्मा 'सरल' ने किया, जबकि व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी डॉ. संत राम यादव ने संभाली। महोत्सव के संरक्षण में महाकवि माधवदास के प्रिय भतीजे ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संस्था की ओर से सभी गायकों एवं अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही आगंतुकों के लिए जलपान, प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। महाकवि माधवदास के पुत्र पवन कुमार यादव ने अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षीय संबोधन में कवि जय नारायण यादव ने महाकवि माधवदास की साहित्यिक विरासत को याद करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर भव्यता के साथ आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कवि नागेंद्र यादव, कवयित्री बिंदु वंदना शिवा, डॉ. राज बहादुर राना, बृजेश वर्मा, रमेशचंद्र नंदवंशी, बृजेश यादव, जय बहादुर यादव, शिवपूजन यादव, विवेक यादव, सभाजीत यादव, सत्यम यादव, शिव कुमार यादव, आदित्य यादव, दिनेश कुमार वर्मा एवं मुकेश यादव सहित अनेक लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)