ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर : छठ महापर्व पर शिवाला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।||Ambedkar Nagar: Devotees thronged Shivala Ghat on the occasion of Chhath festival.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर : 
छठ महापर्व पर शिवाला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर क्षेत्र शिवाला घाट पर पावन छठ महापर्व पर रविवार को ऊष्मापुर के शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर आस्था और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की कृपा का वरदान मांगा।वहीं छठ पूजा समिति के संरक्षक नीरज अग्रहरि और अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में झांकी टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अंशुमान सिंह, संजीव मिश्र, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, देवेश मिश्र, मानिकचंद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी, बेचन पांडे, आशीष सोनी और अरुण मिश्र सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति ने  इस पवित्र पर्व की शोभा बढ़ाई। पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय रस में सराबोर था। मां की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने बताया कि 
महिला श्रद्धालुओं ने नदी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा का निर्वहन किया और छठ व्रत की कथा सुनाई। इस पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामुदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने छठ महापर्व की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें