ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर : एनटीपीसी टांडा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व।||Ambedkar Nagar: Chhath Mahaparva was celebrated with devotion and enthusiasm at NTPC Tanda.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर : 
एनटीपीसी टांडा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के एनटीपीसी टांड़ा में लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ एनटीपीसी टांडा टाउनशिप स्थित सरयू नदी के घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सूर्य देव की उपासना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सरयू नदी के घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूरे घाट परिसर में छठ के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण ने पर्व की गरिमा को और बढ़ाया।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा एवं मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण सपरिवार उपस्थित रहे। उन्होंने व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा पूजा-अर्चना में सहभागिता की।छठ पर्व के सुचारु एवं सुरक्षित आयोजन के लिए एनटीपीसी टांडा प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। टाउनशिप प्रशासन, सुरक्षा विभाग, सिविल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से घाट परिसर की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए श्रद्धालुओं ने पर्व के दौरान की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए एनटीपीसी टांडा प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। सुव्यवस्थित प्रबंधों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण में पूजा-अर्चना करने में सहयोग प्रदान किया पर्व का समापन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें