ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर भीषण हादसा,बुजुर्ग की मौत,दो गंभीर।।||Sultanpur: A horrific accident occurred on the Lucknow-Varanasi four-lane, an elderly man died and two others were seriously injured.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर भीषण हादसा,बुजुर्ग की मौत,दो गंभीर।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना लम्भुआ क्षेत्र मुरली नहर के पास 
लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मुरली नहर के पास हुआ।
विस्तार : 
जानकारी के मुताबिक मोपेड सवार बुजुर्ग मुरली की तरफ से आकर हाईवे पार करते हुए लम्भुआ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से आ रही बाइक ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में बाइक सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान जगन्नाथ पाल (पुत्र रामसमुझ पाल), निवासी नरेन्द्रपुर फुलवरिया, थाना लम्भुआ, सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक सवार अवनीश कुमार सिंह (48) पुत्र महेंद्र पाल सिंह और राम गणेश यादव (50), निवासी बक्शा, जौनपुर के रहने वाले हैं। दोनों युवक सुल्तानपुर से अपने घर जौनपुर जा रहे थे। हादसे की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें