मऊ :
विश्व मत्स्यिकी दिवस पर मत्स्य पालकों को योजनाओं की जानकारी।।
●10 किसानों ने KCC के लिए किया आवेदन।।
दो टूक : मऊ विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर बारागांव में मत्स्य विभाग की ओर से जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मत्स्य पालकों और मछुआ समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में 10 मत्स्य पालकों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए आवेदन किया।
विस्तार :
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने विभाग की विभिन्न मत्स्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोतरी की जा सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर मत्स्य पालक अपनी आय बढ़ाने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकते हैं।
कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से मत्स्य पालकों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 10 किसानों ने आवेदन कर मत्स्य पालन के लिए संस्थागत ऋण सुविधा प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
इस मौके पर वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक कैश अहमद, मत्स्य विकास अधिकारी विनय कुमार, मत्स्य जीवी सहकारी समिति सुल्तानपुर बारागांव के अध्यक्ष कन्हैया निषाद, मत्स्य जीवी सहकारी समिति धर्मपुर बिष्णुपुर के सचिव रामजीत साहनी समेत बड़ी संख्या में मत्स्य पालक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मछुआ समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, डिजिटल पंजीकरण को बढ़ावा देने और मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के प्रति जागरूक करना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)