मऊ:
पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम रतनपुरा में कार्रवाई करते हुए करीब 105 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा के नेतृत्व में थाना हलधरपुर पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने रतनपुरा निवासी राहुल कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 छोटी-बड़ी बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनका कुल वजन लगभग 105 किलोग्राम बताया गया है।
इस मामले में थाना हलधरपुर में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: राहुल कुमार गुप्ता, निवासी रतनपुरा, थाना हलधरपुर, मऊ।
बरामदगी: 10 बोरियों में लगभग 105 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे।
