मंगलवार, 3 नवंबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा।
इटियाथोक थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि बीते 29 अगस्त को थाना क्षेत्रांर्गत निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दिया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पीड़ित के पुत्री की खोजबीन में लगी थी। इसी दौरान दो नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवती जो एक युवक के साथ गोण्डा रेलवे स्टेशन तिराहा के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा युवक एवं युवती को अलग अलग रोककर पूछताछ की गई। युवती की पहचान उपरोक्त मामले में पीड़ित के पुत्री के रूप में हुई। पुलिस टीम ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए उसके साथ मौजूद युवक गोपी कश्यप पुत्र सोहनलाल कश्यप निवासी ग्राम इमिलिया गुरूदयाल, नियर न्यू गल्ला मण्डी, बडगाँव, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा को गिरफ्तार किया। युवती को महिला पुलिसकर्मी की सुपुर्दगी में चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य विधिक कार्यवाही हेतु वन स्टॉप सेंटर गोण्डा भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 302/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।