मंगलवार, 3 नवंबर 2026

गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 914/2026, 949/2026 एवं 886/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगेश पुत्र बोधर उर्फ राधेश्याम गोस्वामी, निवासी ग्राम ठकुरापुर मौजा डीहा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को मुखबिर की सूचना पर नरायनपुर मर्दन जाने वाली रोड पर पीपल के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 914/2026, मु0अ0सं0 949/2026 एवं मु0अ0सं0 886/2026 धारा 305(e), 331(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के दौरान अभियुक्त गंगेश गोस्वामी द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं में सहयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 914/2026 धारा 305(e), 331(4), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 949/2026 धारा 305(e), 331(4), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।
3. मु0अ0सं0 886/2026 धारा 305(e), 331(4), 3(5) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा।