मंगलवार, 10 नवंबर 2026

मऊ : गैंगस्टर एक्ट का आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।||Mau: An accused under the Gangster Act was arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
मऊ :  
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में थाना कोपागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष  के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष कुमार और हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह की टीम ने 10 नवंबर 2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 281/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त उमेश चौहान पुत्र रामधन चौहान को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त उमेश चौहान (31) निवासी काछीकला, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को काछीकला अंडरपास सर्विस लेन के किनारे से सुबह करीब 10:32 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मुकदमे में माननीय न्यायालय एवं संबंधित आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।