सोमवार, 9 नवंबर 2026

लखनऊ : दिवाली की रात पत्नी से विवाद के बाद कांस्टेबल ने दी जान।।||Lucknow:A constable committed suicide after a dispute with his wife on Diwali night.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
दिवाली की रात पत्नी से विवाद के बाद कांस्टेबल ने दी जान।।
दो टूक : दिवाली की खुशियां एक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए मातम में बदल गईं। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के अवधपुरी में सोमवार तड़के यूपी पुलिस के एक ट्रैफिक सिपाही का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना से पहले पत्नी को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र स्थित मक्खनपुर गांव निवासी संदीप कुमार (30) यूपी पुलिस के वर्ष 2018 बैच के आरक्षी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती यातायात पुलिस की मटियारी इकाई में थी। वह पत्नी प्रतिमा के साथ अवधपुरी थाना गाजीपुर लखनऊ स्थित मकान में रह रहे थे।
पुलिसलिस के मुताबिक, रविवार को दिवाली के दिन संदीप ने शराब पी थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। इसके बाद संदीप ने पत्नी को घर के पिछले कमरे में बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में चला गया। काफी देर तक आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी ने डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी।
सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कराते हुए मकान का मुख्य दरवाजा खुलवाया गया। अंदर कमरे में पंखे से दुपट्टा लटका मिला और संदीप नीचे अचेत पड़े थे। पुलिस ने दूसरे कमरे में बंद उनकी पत्नी को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से संदीप को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
●पोस्टमार्टम टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह।
थाना गाजीपुर पुलिस के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल से फील्ड यूनिट ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।