ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : शादी से इनकार पर युवक ने युवती को झुलसाय,बचाने आए मां-बाप पर चाकू से हमला।||Lucknow: A young man burned a young woman after she refused to marry him and attacked her parents with a knife when they came to her rescue.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
शादी से इनकार पर युवक ने युवती को झुलसाय,बचाने आए मां-बाप पर चाकू से हमला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ से एक दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात रविवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरफ खाना मोहल्ले से आयी। जहां
शादी की जिद में एक सिरफिरे युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर युवती समेत पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया। हमले में युवती, उसकी मां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक थाना हुसैनगंज क्षेत्र 
बरफ खाना मोहल्ले में आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना की रिश्तेदार की 18 वर्षीय बेटी से शादी करने की जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया था। आरोपी युवक ने लड़की घर पहुचकर युवती पर एसिड अटैक कर दिया। जो बचाने आया उसे चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना में आरोपी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। युवती के चेहरे पर तेजाब से गंभीर चोटें आई हैं, जबकि माता-पिता भी हमले में घायल हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना के खिलाफ हुसैनगंज थाने में मु0अ0सं0 0192/2026, धारा 124(1)/109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
●DCP मध्य की घटना को लेकर बाइट-

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें