ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसीपी डॉ. रवि शंकर सख्त, थाना सेक्टर-126 का किया निरीक्षण!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसीपी डॉ. रवि शंकर सख्त, थाना सेक्टर-126 का किया निरीक्षण!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी और प्रभावी गश्त पर दिया जोर, बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

दो टूक//नोएडा। गौतमबुद्धनगर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार सक्रियता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड़ के निर्देशन एवं डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा डॉ. रवि शंकर ने थाना सेक्टर-126 पहुंचकर उपनिरीक्षकों एवं विवेचकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण से लेकर पुलिसिंग की गुणवत्ता और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण तक विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसीपी डॉ. रवि शंकर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उन्होंने वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सक्रिय पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम करना भी है। इसके लिए बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, यक्ष ऐप के माध्यम से क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने तथा स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय और जनसंपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद एसीपी डॉ. रवि शंकर ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा।

एसीपी डॉ. रवि शंकर की सक्रिय कार्यशैली और क्षेत्र में लगातार निगरानी का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया कि ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी, जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के विरुद्ध सख्ती ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें