मंगलवार, 3 नवंबर 2026

लखनऊ : निर्माणाधीन अस्पताल को चोरों ने बनाया निशाना,एक टन सरिया किया पार।।Lucknow: Thieves targeted an under-construction hospital, stealing one ton of iron rods.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
निर्माणाधीन अस्पताल को चोरों ने बनाया निशाना,एक टन सरिया किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में चोरों ने निर्माणाधीन मिडलैण्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को निशाना बनाते हुए एक टन से अधिक सरिया चोरी कर लिया। चोरी गए सरिये की कीमत करीब 66 हजार रुपये बताई गई है। घटना से निर्माण कार्य प्रभावित होने के साथ अस्पताल प्रबंधन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
थाना पारा क्षेत्र के विक्रम नगर आलमबाग लखनऊ निवासी इंजीनियर शिवकुमार सिंह मिडलैण्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अर्जुनगंज 
सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
पीडित के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक अर्जनगंज स्थित 112 के बगल अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माण स्थल से 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच किसी अज्ञात चोर ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला 12 एमएम का टीएमटी सरिया चोरी कर लिया।
चोरी हुए सरिये का वजन करीब 1020 किलोग्राम (एक टन से अधिक) बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 66,208 रुपये है। घटना के बाद निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई। पीड़ित इंजीनियर ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सरिये की बरामदगी की मांग की।
●पुलिस ने बीते 2 नवंबर को मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।