ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ.निर्मल।।||Lucknow: The role of media is extremely important in the empowerment of Dalits: Dr. Nirmal.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ.निर्मल।।
दो टूक :  राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार 16 नवम्बर को आंबेडकर महासभा सभागार में दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया उक्त सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद  एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने कहा कि दलितों के सामाजिक, शैक्षिक,आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया केवल समाचार देने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में चेतना, समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने का एक प्रभावशाली मंच भी है।
विस्तार : 
सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मीडिया को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनना चाहिए। सदियों से सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और वंचना का सामना करने वाले दलित समाज के संघर्ष, उपलब्धियों, प्रतिभाओं और आकांक्षाओं को मीडिया में समुचित स्थान मिलना आवश्यक है। जब तक वंचित समाज की आवाज मुख्यधारा के मीडिया में प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचेगी, तब तक सामाजिक न्याय का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सकता।

डॉ. निर्मल ने कहा कि भारत में महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने पत्रकारिता को सामाजिक परिवर्तन और विचारों की क्रांति का महत्वपूर्ण हथियार बनाया था। डॉ. आंबेडकर ने ‘मूकनायक’, ‘बहिष्कृत भारत’ और ‘जनता’ जैसे समाचार पत्रों के माध्यम से दलित समाज को जागरूक करने, उनके अधिकारों के प्रति चेतना पैदा करने और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी पत्रकारिता आज भी सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि मीडिया की सार्थकता तभी है जब वह बिना किसी भेदभाव के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा में अपनी भूमिका निभाए। दलित पत्रकारों का सम्मान और उनका सशक्तिकरण वस्तुतः लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सेमिनार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संतोष वाल्मीकि ने कहा कि मीडिया ने दलित सवालों को मुखरता से उठाया जिसका परिणाम रहा कि दलितों को विभिन्न जगहों पर भागीदारी प्राप्त हुई । 
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान यादव ने कहा कि आज हर व्यक्ति पत्रकार है और मोबाइल का बेहतर उपयोग कर आप समाज और देश के लिए प्रासंगिक बन सकते हैं ।
 वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र गौतम ने कहा कि पत्रकार को निर्भीकता से पत्रकारिता करनी चाहिए तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा ।
सेमिनार में वरिष्ठ पत्रकार  संतोष वाल्मीकि , राजेंद्र  गौतम, चंद्रभान यादव , रीता कृष्ण मोहन, रोमा शमीम, खुशीराम चौधरी, जावेद ,ज्ञान प्रकाश ज़ख़्मी आदि को सम्मानित भी किया गया । 
सेमिनार की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज तथा संचालन खुशीराम चौधरी ने किया । इस अवसर पर महामंत्री अमर नाथ प्रजापति ,डा सत्या दोहरे, दिनेश चंद्र,सर्वेश पाटिल , रामचंद्र पटेल , आर आर जैसवार, रचना चंद्रा,अनुराग चौधरी, आई डी यादव, राकेश प्रधान , जितेंद्र वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें