ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : जमीन विवाद में दिनदहाड़े दनादन तीन गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर लहूलुहान।||Lucknow: Property dealer shot three times in broad daylight over a land dispute, bleeding profusely.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
जमीन विवाद में दिनदहाड़े दनादन तीन गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर लहूलुहान।
●निजी अस्पताल मे चल रहा इलाज,
पांच पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में जमीन की पैमाइश को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गया। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में निर्माण कार्य का विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से नईम पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। सीने के निचले हिस्से में गोलियां लगने से नईम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विस्तार : 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र ग्राम कटरा बक्कास में 
घायल नईम ने जमीन खरीदी थी और सोमवार को उस पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान आलमबाग निवासी सरदार सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंच गया। उसकी जमीन नईम की जमीन के बगल में बताई जा रही है। सुखविंदर सिंह ने बिना पैमाइश कराए निर्माण कार्य शुरू कराने पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुखविंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नईम पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। गोलियां नईम के दाहिने सीने के निचले हिस्से में लगीं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। लोगों ने घायल को तत्काल मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सरदार सुखविंदर सिंह शताब्दी अस्पताल अहिमामऊ में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। वह आलमबाग थाना क्षेत्र का निवासी है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अस्पताल से मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर निर्माण कार्य कराने की बात कहकर निकला था।
एडीसीपी साउथ के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घायल और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
●ADCP साउथ ने गोलीबारी की घटना को लेकर दी बाइट--

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें