लखनऊ :
घर में घुसकर युवक को पीटा, परिवार को दी जान से मारने की धमकी।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के उतरठिया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र उतरठिया गांव निवासी गौरव रावत पुत्र मनोज रावत ने स्थानीय थाना पीजीआई मे पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि 9 नवंबर की रात करीब एक बजे शिव कुमार, आशीष, नानू और रवि उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद से उसका परिवार दहशत में है और आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
