लखनऊ :
सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर दबंग ने महिला पर किया हमला।
●आधा दर्जन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज लोगों ने शिकायतकर्ता की मां मालती यादव के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। आरोप है कि अंशु यादव समेत 8-10 महिला-पुरुषों ने महिला को ईंट लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया और जान-माल की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विस्तार :
मामला थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र यूसुफ नगर, बगियामऊ गांव में स्थित साधन सहकारी समिति बरौन की सरकारी भूमि का है।
आशीष कुमार यादव के मुताबिक, उक्त सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत उन्होंने की थी। इसी बात को लेकर कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।
आरोप है कि बीते शुक्रवार 27 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे सरकारी भूमि की जांच के लिए पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने के दौरान जयपाल यादव के पुत्र अंशु यादव और 8-10 अन्य महिला-पुरुषों ने उनकी मां मालती यादव को घेरकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर ईंट लेकर मारने के लिए दौड़ाया और जान-माल की धमकी दी। घटना के समय आशीष कुमार यादव मंडलायुक्त कार्यालय गए हुए थे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
थाना सुशांत गोल्फ सिटी इस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि उक्त मामले मे पीडिता बुजुर्ग महिला की के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच एवं आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)