ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी,लाखों के जेवरात और नकदी गायब।||Lucknow: A locked house in Banthra was burgled, with jewellery and cash worth lakhs of rupees missing.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी,लाखों के जेवरात और नकदी गायब।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीडित लिखित सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन मे दी। पुलिस टीमे घटना की छानबीन मे जुटी है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना बंथरा क्षेत्र के
काका ग्रीन सिटी जहानाबाद रोड निवासी पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि चार दिन पहले अपने पुश्तैनी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जाने से पहले उन्होंने मकान में विधिवत ताला लगा दिया था। 22 नवंबर को पड़ोसी ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर देखा कि अलमारी और कमरों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर पांच हजार रुपये नकद, सोने के हाथ कंगन, मंटिका और चेन के अलावा चांदी की कमरधनी, थाली, जग सहित अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने 27 नवंबर को बंथरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना बंथरा इस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन मे जुटी हुई है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें