ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : UP में PPP मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन, 11 पर निर्माण शुरू।।||Lucknow: 72 new bus stations will be built in UP using the PPP model; construction has begun on 11.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ   :  
UP में PPP मॉडल से बनेंगे 72 नए बस स्टेशन, 11 पर निर्माण शुरू।।
दो टूक  :  उत्तर प्रदेश में बस यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पीपीपी मॉडल पर नए बस स्टेशनों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। प्रथम चरण में प्रस्तावित 23 बस स्टेशनों में से 11 पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि नौ बस स्टेशनों के नक्शे स्वीकृत होने के बाद जल्द निर्माण शुरू होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विस्तार : 
परिवहन निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल 34 परियोजनाओं में से आठ की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। शेष परियोजनाओं की डीपीआर तीन दिसंबर 2026 तक निगम मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच थर्ड पार्टी से कराने को भी कहा गया है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण में प्रस्तावित 49 बस स्टेशनों में से पांच के विकास का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहीं, 36 बस स्टेशनों के लिए दोबारा निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 24 बस स्टेशनों के लिए बिड प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका तकनीकी परीक्षण चल रहा है। इनकी फाइनेंशियल बिड को लेकर एक दिसंबर को आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टेशन निर्माण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूरा कराया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें