ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : कैफे की आड़ में सज रहा था हुक्के का धुआं,पुलिस की छापेमारी में खुली पोल।||Lucknow: Hookah smoking was taking place under the guise of a cafe, but a police raid exposed the matter.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :  
कैफे की आड़ में सज रहा था हुक्के का धुआं,पुलिस की छापेमारी में खुली पोल।
●कैफे से छह हुक्के,चार फ्लेवर और आठ पाइप बरामद,एक गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में कैफे की आड़ में अवैध हुक्का बार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर विभूतिखंड पुलिस ने विशेषखंड-1 स्थित फ्लेम्स 147 कैफे में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से छह बड़े हुक्के, चार फ्लेवर और आठ हुक्का पाइप बरामद हुए। कैफे संचालक मौके पर हुक्का बार संचालन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सके।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विशेषखंड-1 स्थित फ्लेम्स ऑफ अरेबिया कैफे की दूसरी मंजिल पर फ्लेम्स 147 कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से राम कुमार (21) निवासी बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने छह बड़े हुक्के मय पाइप, चार फ्लेवर और आठ हुक्का पाइप बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि हुक्का बार का संचालन कैफे मालिक इस्माइल करता है और वही हुक्के व फ्लेवर उपलब्ध कराता है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 448/2026 धारा 4/25 सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कैफे मालिक इस्माइल और मैनेजर अलबख्श की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सिद्धांत सिंह, कांस्टेबल हरिओम यादव, दीपक गंगवार, मोनू राठी और महिला हेड कांस्टेबल वंदना यादव शामिल रहीं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें